लखीमपुर: नैनेपारा गांव के दलित युवक का वीडियो हुआ वायरल, दो लाख रुपये की ठगी के प्रयास का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के नैनेपारा गांव निवासी अनुज गौतम का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उन्होंने मनोज भारती नामक व्यक्ति पर दो लाख रुपये की ठगी का प्रयास करने का आरोप लगाया है। वीडियो में अनुज गौतम दावा कर रहे हैं कि ठगी से संबंधित सभी कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित हैं।