भिवानी: जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के पौधारोपण अभियान का एसपी मनबीर सिंह ने त्रिवेणी लगाकर किया शुभारंभ
जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के 8 वें पौधारोपण अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने बीट्स इंटरनेशनल स्कूल परिसर में त्रिवेणी लगाकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शशी रंजन परमार विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संदेश में पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने कहा कि पौधारोपण वर्तमान समय की जरूरत है। तेजी से फैल रहे प्रदूषण को अगर नियंत्रित करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़