भिवानी: भिवानी में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफल यात्रा पर साइंस क्विज कंपटीशन का आयोजन
स्थानीय हलवासिया विद्या विहार के वरिष्ठ विभाग में जगदीश चंद्र बसु एसोसिएशन की ओर से एक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (साइंस क्विज) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि, तर्कशक्ति और नवीन सोच को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर गवर्नमेंट कॉलेज से प्रोफ़ेसर अनिल सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में पधारे