रायबरेली: हरचंदपुर क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर घूम रहे निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में किया गया सुरक्षित
Raebareli, Raebareli | Nov 6, 2026
6 नवंबर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे हरचंदपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कुलदीप सिंह द्विवेदी के मार्गदर्शन मे ग्रामीणों के सहयोग से तथा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में निराश्रित गौवंशाे को पड़कर गौशाला मे सुरक्षित करने का अभियान चलाया गया।इस अभियान से हाईवे मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं मे कमी आएगी। सभी गौवंशों को सुरक्षित किया गया।