बांगरमऊ: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष आरती वाजपेयी ने बाबा मिलन दास के परिवार से की मुलाकात और समाधि पर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने आज रविवार को बाबा मिलन दास के परिजनों से मिलकर निर्मम हत्या पर गहरा दुख जताया और संत की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रशासन से हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग उठाई और नागरिकों से नगर का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की l