Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Mau Local -Little flower school presents "Andaaz E Azad" part 1. #littleflowerschool

Maunath Bhanjan, Mau | Feb 14, 2026

MORE NEWS

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को किया रवाना।

 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण (01 जुलाई से 15 जुलाई 2026) के अंतर्गत आज जनपद मऊ में जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी श्री आनन्द वर्द्धन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी का सलामी देकर स्वागत किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने शिक्षा, राष्ट्रीय एकता एवं जनजागरूकता के प्रतीक स्वरूप तिरंगा गैस गुब्बारा आकाश में उड़ाकर अभियान का शुभारंभ किया। जागरूकता रैली में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्कूटी सवार महिला शिक्षिकाओं तथा बाइक सवार पुरुष शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। रैली में शिक्षा से संबंधित प्रेरक नारों, बैनरों एवं पोस्टरों के माध्यम से आमजन को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग दें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला होता है। विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक चेतना के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने स्वयं रैली का नेतृत्व किया। वे प्रचार वाहन, बैनर एवं पोस्टरों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से गाजीपुर तिराहा तक रैली में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक पात्र बच्चे को विद्यालय से जोड़ना तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि शिक्षा को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए सभी बच्चे विद्यालय पहुँचें तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्राप्त करें। रैली के दौरान "सब पढ़ें, सब बढ़ें", "हर बच्चा स्कूल जाए" तथा "शिक्षा है जीवन का आधार" जैसे प्रेरक नारों से वातावरण शिक्षा के प्रति जागरूकता से ओत-प्रोत रहा। पूरे मार्ग में लोगों ने रैली का स्वागत करते हुए अभियान की सराहना की।
     इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अरविन्द कुमार, श्रीमती प्रभावती एवं रजित लाल रत्नाकर, जिला समन्वयक (डी.सी.) आलोक सिंह, अनिल चौरसिया, सहेन्द सिंह, एस.आर.जी. श्री अरविन्द पाण्डेय, ओमप्रकाश मौर्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को किया रवाना। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण (01 जुलाई से 15 जुलाई 2026) के अंतर्गत आज जनपद मऊ में जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी श्री आनन्द वर्द्धन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी का सलामी देकर स्वागत किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने शिक्षा, राष्ट्रीय एकता एवं जनजागरूकता के प्रतीक स्वरूप तिरंगा गैस गुब्बारा आकाश में उड़ाकर अभियान का शुभारंभ किया। जागरूकता रैली में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्कूटी सवार महिला शिक्षिकाओं तथा बाइक सवार पुरुष शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। रैली में शिक्षा से संबंधित प्रेरक नारों, बैनरों एवं पोस्टरों के माध्यम से आमजन को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग दें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला होता है। विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक चेतना के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने स्वयं रैली का नेतृत्व किया। वे प्रचार वाहन, बैनर एवं पोस्टरों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से गाजीपुर तिराहा तक रैली में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक पात्र बच्चे को विद्यालय से जोड़ना तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि शिक्षा को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए सभी बच्चे विद्यालय पहुँचें तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्राप्त करें। रैली के दौरान "सब पढ़ें, सब बढ़ें", "हर बच्चा स्कूल जाए" तथा "शिक्षा है जीवन का आधार" जैसे प्रेरक नारों से वातावरण शिक्षा के प्रति जागरूकता से ओत-प्रोत रहा। पूरे मार्ग में लोगों ने रैली का स्वागत करते हुए अभियान की सराहना की। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अरविन्द कुमार, श्रीमती प्रभावती एवं रजित लाल रत्नाकर, जिला समन्वयक (डी.सी.) आलोक सिंह, अनिल चौरसिया, सहेन्द सिंह, एस.आर.जी. श्री अरविन्द पाण्डेय, ओमप्रकाश मौर्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Maunath Bhanjan, Mau | Jul 13, 2026

बीबीपुर गांव में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन #बीबीपुर #मऊ #कार्यक्रम

बीबीपुर गांव में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन #बीबीपुर #मऊ #कार्यक्रम

Maunath Bhanjan, Mau | Jul 13, 2026

Mau Local -Little flower school presents "Andaaz E Azad" part 1. #littleflowerschool - Maunath Bhanjan News