उचकागांव: उचकागांव में बिना सूचना कार्यक्रम करने पर आर्केस्ट्रा संचालकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
उचकागांव थाना क्षेत्र में पुलिस को बिना सूचना दिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम करना आर्केस्ट्रा संचालकों पर अब भारी पड़ेगी। बिना सूचना कार्यक्रम करने पर पुलिस आर्केस्ट्रा संचालकों के सामान को जप्त करते हुए दंडात्मक कार्रवाई करेंगी। थाना परिसर में गुरुवार की संध्या 4:20 में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने आर्केस्ट्रा संचालको के साथ बैठक आयोजित की।