बांसवाड़ा: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस में शामिल होने के बाद मंत्री मालवीय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस कार्यालय परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।इस मौके पर बांसवाड़ा विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन बामनिया ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय और रेशम मालवीया को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया, कार्यक्रम में घाटोल विधायक नानालाल निनामा,पूर्व जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।