ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे में गविष्टि यात्रा लेकर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, योगी सरकार को बताया अंग्रेजी सरकार
प्रयागराज में आयोजित कुम्भ के दौरान चर्चा में आये जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए उत्तरप्रदेश भर गविष्टि यात्रा निकाल रहे है।शनिवार को उनकी यात्रा ऊँचाहार कस्बा स्थित सपा कार्यालय पहुंची।उन्होंने सम्बोधन के दौरान योगी सरकार को अंग्रेजी सरकार बताया है और लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।