गुना नगर: पीजी कॉलेज में यातायात पुलिस ने यातायात नियम और सड़क सुरक्षा पर सेमिनार किया, विद्यार्थियों को किया जागरूक
गुना शासकीय पीजी कॉलेज में 31 मई को यातायात पुलिस ने यातायात नियम और सड़क सुरक्षा पर सेमिनार किया। करीब 100 विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। यातायात थाना प्रभारी ने बताया, युवक केवल समाज का भविष्य नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम भी होते हैं विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने सड़क सुरक्षा परिवार मित्रों समाज को जागरूक करने अपील की।