24 साल पुराने टकसाल शूटआउट केस में सभी आरोपी, अभय सिंह सहित, बरी, सबूतों के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2026 वाराणसी। करीब 24 साल पहले हुए चर्चित टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। पर्याप्त सबूतों के अभाव में कोर्ट ने अभय सिंह, विनीत सिंह, संजय रघुवंशी समेत कुल 6 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। यह मामला उस समय का है जब दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से वाराणसी की गलियां दहल उठी थीं।