बक्सर: डीएम ने शवदाह गृह का निरीक्षण किया, अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया
Buxar, Buxar | Apr 11, 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला के द्वारा निर्माणाधीन मोक्ष धाम शवदाह गृह का निरीक्षण शनिवार को 1:00 बजे अपराह्न में किया गया। निरीक्षण के क्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, स्वच्छता प्रभारी नगर परिषद बक्सर, परियोजना निदेशक बुडको एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। शवदाह गृह के कार्य की प्रगति धीमी पायी गयी।