जहानाबाद: कसंई गांव सास ससुर ने एक महिला को मारपीट कर किया घायल, भाई ने कहा महिला की है गलती
जहानाबाद के कसंई गांव में एक महिला को उसके सास ससुर ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दौलती देवी नामक महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। महिला अपने सास ससुर पर मारपीट करने साहित विभिन्न प्रकार के आरोप लगा रही है। जबकि मौके पर मौजूद घायल महिला के भाई ने कहा कि हमारी वहन की सारी गलती है।