बिलग्राम: बहादुर नगर में लाइनमैन की पत्नी की संदिग्ध मौत, पिटाई से तंग आकर आत्महत्या का आरोप
Bilgram, Hardoi | Apr 27, 2026 सांडी थाना क्षेत्र के बहादुर नगर में लाइनमैन की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।36 वर्षीय सीमा देवी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया,मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतका के चचेरे भाई ने पति पर शराब के नशे में मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी से तंग आकर सीमा ने आत्महत्या की। वहीं पति ने आरोपों से इनकार किया