चांदपुर: बिजनौर में शिवाला कला की पोशाक नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
बिजनौर में आज मंगलवार सुबह 7:00 बजे चांदपुर तहसील के शिवाला कला थाना क्षेत्र की पोशक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोशक नहर से बाहर निकल गया पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया