धनौरा: गजरौला के ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में अमावस्या पर स्नान करने के लिए उमड़ी भीड़, घाट पर पुलिस तैनात
गजरौला अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने तिगरी और बृजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान कराते हुए परिवार एवं समाज में सुख-शांति-समृद्धि की मंगल कामना की। बुधवार तड़के में सूर्य की पहली किरण के साथ ही गंगा तट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। हर-हर गंगे के जयकारे चारों ओर गूंज उठे।