जहानाबाद: घोषी थाना क्षेत्र के बंसी बीघा गांव के समीप से पुलिस ने दो हाईवा को जप्त कर थाना लाया
घोषी थाना क्षेत्र के बंसी बीघा गांव के समीप से पुलिस ने दो हाईवा को जप्त कर थाना लाया है। मामले की जानकारी देते हुए सीडीपीओ 2 संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बंसी बीघा गांव के समीप समीप मिट्टी से लदे दो ओवरलोडेड हाइवा को जप्त कर थाना लाया है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर मामले की सूचना खनन पदाधिकारी को दी गई है।