जहानाबाद: तीन नाबालिग चोरी करते धराए, भेजा गया रिमांड होम
शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोनिया खार पइन के समीप बिजली के पोल से कलेम्पू,नट,बोल्ट आदि चोरी कर ले जा रहे तीन नाबालिग चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और थाने को सूचना दी गई।सूचना पाकर शकूराबाद थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची जहां शकूराबाद बाजार निवासी तीन नाबालिग चोर को बिजली के क्लेम्पू, नट, बोल्ट के साथ थाने लाया गया।