बिहार: नौबतपुर लोटन गांव से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, 251 महिलाओं ने लिया भाग
Bihar, Nalanda | Apr 8, 2025 बिहार शरीफ प्रखंड के नौबतपुर लोटन गांव स्थित देवी स्थान से मंगलवार की सुबह 5:00 के करीब भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें 251 महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। यह शोभा यात्रा गांव के देवी स्थान से आरंभ होकर संत आश्रम स्थित संत बाबा के कुँए तक गई, जहां कलश में पवित्र जल भरकर महिलाएं गाजे-बाजे और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि के साथ लौटकर पुनः देवी स्थान