कुम्हेर: रीवा में दो साध्वियों की मौत पर कुम्हेर में जैन समाज ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
कुम्हेर में सोमवार को जैन समाज ने रीवा में हुए सड़क हादसे में दो जैन साध्वियों की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। समाज ने एसडीएम श्रेष्ठा श्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की गई।साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया