मंडला: नेशनल हाइवे पर पुलिस का अभियान, सिझौरा में हेलमेट बांटे, नियमित उपयोग करने वालों को दिया पुरस्कार
नेशनल हाईवे 30 के सिझौरा में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार 4 बजे कार्यक्रम में एसडीओपी बिछिया सौरव तिवारी की उपस्थिति रही। शिविर का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम द्वारा किया गया। शिविर के दौरान ऑपरेशन क्लीन स्वीप, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन को लेकर ग्राम सिझौरा, मंगावेली, करंजिया में आयोजन हुआ।