नैनपुर: एसडीएम विद्यार्थियों के बीच, 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम में सफलता का मंत्र दिया
"स्कूल चले अभियान" के अंतर्गत शनिवार दोपहर 2:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष ठाकुर ने "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल जामगांव का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत पर चर्चा की।