मेरठ: फलावदा क्षेत्र में लव मैरिज करने वाले युवक युवती को सता रहा ऑनर किलिंग का डर,युवती के परिवार वाले दे रहे हत्या की धमकी
Meerut, Meerut | Jun 26, 2024 मेरठ के फलावदा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को हरियाणा की रहने वाली एक युवती के साथ लव मैरिज करना भारी पड़ गया। आरोप है कि मंगलवार को बेटी की ससुराल पहुंचे मायके वालों ने अपने दामाद और परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी है। दहशत में आए पीड़ितों ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।