भरतपुर: जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या
भरतपुर में 5 बीघा जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी बड़ा भाई 2 साल पहले ही पुलिस की नौकरी से रिटायर हुआ था रविवार रात 8:00 बजे भरतपुर से अपने पैतृक गांव लखनपुर थाना इलाके के पिन्होरा गांव गया और वहां सबसे छोटे भाई के सीने में गोली मारकर मर्डर कर दिया बाइक से फरार होने के दौरान गिरने से वह खुद भी घायल होकर अस्पताल पहुंच गया