सतबरवा: सतबरवा थाना क्षेत्र से बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त, रबदा और तुंबागडा़ क्षेत्र में हुई कार्रवाई
सतबरवा थाना पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे तीन ट्रैक्टर को शुक्रवार को जप्त किया है। संबंध में सतबरवा अंचलाधिकारी विजय कुमार को जानकारी दे दी गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने शाम 6 बजे बताया कि गुरुवार की रात्रि में पुलिस ने गश्ती के दौरान रबदा से एक तथा दो ट्रैक्टर को तुंबागडा़ से पकड़कर थाना परिसर में जब्त करके रखा है।