रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सोमवार दोपहर 12 बजे स्मार्ट मीटर के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया, इस मौके पर मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा मौजूद थे उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के द्वारा बिजली विभाग आम उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है बिजली का बिल काफी अधिक आ रहा है साथ ही साथ लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है कभी बिजली काट करके कभी छापेमारी करके।