दमयंती नगर: बकायन में ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बकायन के पास शनिवार रात सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय कृष्णा पिता पूरन सिंह, निवासी बांधा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।