Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
satnanetwork
No video available
मैहर रोड स्थित स्टेडियम में दिव्यांग व्यक्तियों को किया गया ट्राई साइकिल#satna #raghurajnagar #busstand #raghurajnager
Raghurajnagar Nagareey, Satna
| Mar 13, 2022
#satna
#raghurajnagar
#busstand
#raghurajnager
MORE NEWS
सतना ठेकेदार अपनी मांगों को लेकर piu ऑफिस के सामने कर रहे विरोध प्रदर्शन और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ऑफिस में जीएम ऑफिस से लापता
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026
*मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट* सतना/मैहर। मध्यप्रदेश के कई जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए राहत आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी 7 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। जारी वायरलेस संदेश के अनुसार नर्मदापुरम, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, मैहर एवं पांढुर्णा जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा (115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक) होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। इसके अलावा रायसेन, राजगढ़, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला एवं बालाघाट जिलों में भी भारी वर्षा (64.5 मिमी से 115.5 मिमी) के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। राहत आयुक्त कार्यालय ने सभी संबंधित कलेक्टरों एवं संभागीय आयुक्तों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस वायरलेस के माध्यम से संदेश का त्वरित प्रसारण सुनिश्चित किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों में जाने से परहेज करें।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026
सीएम हेल्पलाइन की स्थिति में सुधार लायें-कलेक्टर समय-सीमा प्रकरणों की बैठक ------ सतना 06 जुलाई 2026/कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की मासिक ग्रेडिंग में अभी दो सप्ताह का समय है। सभी विभागीय अधिकारी इस अवधि में 50 दिवस से ऊपर की शिकायतों को फोकस कर निराकरण की स्थिति में सुधार लाये। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह गुरूवार को 15वीं रैंक से ऊपर रहने वाले विभागों की समीक्षा की जायेगी। सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विकास परियोजनाओं और विभागों के समन्वय के मुद्दों पर भी चर्चा की। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री श्री Shailendra Singh , अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, एसडीएम श्री महिपाल सिंह गुर्जर, श्री राहुल सिलाडिया, श्री एलआर जांगडे, श्री सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने राजस्व विभाग की तहसीलवार शिकायतों की समीक्षा की। राजस्व की कुल 1700 शिकायतों में सबसे ज्यादा 482 रामपुर बघेलान और 268 नागौद तहसील में पाई गई। सभी तहसीले डी श्रेणी में रही। नक्शा विहीन ग्रामों की नक्शा तैयार करने की कार्यवाही की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि शेष ग्रामों के नक्शे बनाने का कार्य अभियान स्वरूप करें। इनमें सबसे अधिक गांव नागौद और उचेहरा तहसील के शामिल है। नक्शा तैयार करने के कार्य में एसडीएम उचेहरा सुमेश द्विवेदी को नोडल अधिकारी बनाये। कलेक्टर ने कहा कि जिला विकास पुस्तिका की सभी तैयारी एक-दो दिन में पूरी कर ले। उन्होंने कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण और पदोन्नति कार्य की जानकारी ली। सभी विभागों ने बताया कि पदोन्नति संबंधी कार्यवाही जिला स्तर से नहीं होकर मुख्यालय स्तर से की जा रही है। कलेक्टर ने टीएल बैठक में वर्चुअली नहीं जुडने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। विकास परियोजनाओं की समीक्षा और समन्वय के मुद्दों पर कलेक्टर ने रेल्वे, जल निगम, नर्मदा घाटी विकास, बरगी नहर, राष्ट्रीय राजमार्ग, पावर ग्रिड, पीआईयू, पीएचई, एनएच पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग बोर्ड, नगरीय प्रशासन, पीडब्ल्यूडी ब्रिज से संबंधित कार्यो की प्रगति एवं भूमि आवंटन के संबंध में चर्चा की। सतना बाणसागर मल्टी विलेज स्कीम में जल निगम द्वारा अप्रारंभ टंकी निर्माण की जानकारी नहीं दे पाने पर कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते हुए महाप्रबंधक पंकज तंतुवाय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जसो नागौद बायपास पर तिलगवां के 11 किसानों को भू अर्जन का भुगतान नहीं किये जाने पर एनएच पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर मृत्युजंय सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उपयंत्री ने बताया कि किसानों के बैंक खाता नम्बर नहीं मिल पाने से भुगतान लंबित है। कलेक्टर ने सीएम की घोषणाओं और सीएम मानिट की समीक्षा की। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि भोपाल से जनगणना प्रशिक्षण के निर्धारित शेडयूल के अनुसार कलेक्ट्रेट के द्वितीय तल के मीटिंग हाल में 13 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जायेगी। सभी संबंधित अपने शेडयूल के अनुसार प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026
*मुंबई में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीएमसी ने एहतियातन आज सभी सरकारी, निजी और बीएमसी संचालित स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है।*
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026
सतना कोलगवां पुलिस द्वारा लूट की घटना करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मशरुका जप्त घटनाक्रम - फरियादी कन्हैयालाल सोधिया पिता स्व. शिवप्रसाद सोधिया उम्र 42 वर्ष निवासी मुरलीभवन के पीछे कृष्णनगर वार्ड क्र. 24 थाना कोलगवां जिला सतना (म.प्र.) ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 05.07.2026 को समय करीबन 00.50 बजे रात्रि सेमरिया चौराहा सतना से पैदल पैदल अपने घर कृष्णनगर जा रहा था जैसे ही कृष्णनगर ओम स्पोर्ट्स की दुकान के पास पहुँचा तो एक एच एफ डिलक्स मोटरसायकल में तीन व्यक्ति पीछे तरफ से आये व पकड़कर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगे और मोबाइल व हांथ में पहने चांदी का ब्रेसलेट छुड़ा लिये। फिर तीनो लोग आदर्श नगर टिकुरिया टोला तरफ मोटरसायकल से चले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 309(6) 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए गए। प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही अंकुर उर्फ छोटू दुबे, सचिन कुशवाहा, रोहित रजक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिन्होने उपरोक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए पुलिस द्वारा प्रकरण में विधिवत कार्यवाही करते हुए संदेहियों के कब्जे से मोबाईल, चांदी का ब्रेसलेट एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त किया जाकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियो को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पता- 01-अंकुर द्विवेदी उर्फ छोटू पंडित पिता उमेश दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कररिया थाना सिरमौर जिला रीवा हाल सिद्धार्थ नगर सतना थाना कोलगवां जिला सतना म.प्र., 02- सचिन कुशवाहा पिता जगन्नाथ कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी गोविन्दगढ़ थाना गोविन्दाढ जिला रीवा हाल- शुक्ला बरदाडीह थाना कोलगवां जिला सतना म.प्र. 03-रोहित रजक पिता राधिका रजक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ऐरा थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना हाल शुक्ला बरदाडीह थाना कोलगवां जिला सतना म.प्र. गिरफ्तार आरोपी का नाम पता एक एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP17MS9651, एक वीवो कंपनी का मोबाईल, एक चांदी की ब्रेसलेट कुल मशरुका लगभग दो लाख रुपये।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026
मैहर रोड स्थित स्टेडियम में दिव्यांग व्यक्तियों को किया गया ट्राई साइकिल#satna #raghurajnagar #busstand #raghurajnager - Raghurajnagar Nagareey News