मिर्ज़ापुर: जासा बघौड़ा में मंदिर पर चप्पल पहनकर चढ़े बच्चों को मना करने पर विपक्षियों ने युवक को पीटा, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
विंध्याचल थाना क्षेत्र जासा बघौड़ा गांव में मंदिर पर चप्पल पहनकर चढ़े बच्चों को मना करने पर विपक्षियों ने युवक की पिटाई कर दी। गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे पीड़ित अजय कुमार गौतम ने एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि 10 दिसंबर को यह घटना हुई थी। तहरीर देने के बावजूद विंध्याचल पुलिस ने कोई कारवाई नहीं किया।