मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के वृद्ध आश्रम में गीजर के गर्म पानी से झुलसी 70 वर्षीय महिला की हुई मौत
विंध्याचल स्थित वृद्ध आश्रम में गीजर के पानी से अहरौरा की रहने वाली 70 वर्षीय विमला देवी पत्नी सनातन झुलस गई। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना परिजनों को दे दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।