मिर्ज़ापुर: बसही में रेलवे ट्रैक पार करते समय किशोरी ट्रेन की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही में ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह नौ बजे किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। बसही की निवासिनी 17 वर्षीय कविता सोनकर पुत्री नान्हक सोनकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। घायल अवस्था में उसे मंडली अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।