बिछिया: बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सेवकराम धुर्वे का किया सम्मान!
3 जुलाई, दिन शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे, बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोड़ासिल्ली, विकासखंड मोहगांव में सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए श्री सेवकराम धुर्वे के सम्मान में आयोजित समारोह में विधायक नारायण सिंह पट्टा शामिल हुए। विधायक ने श्री धुर्वे का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और देश की सेवा में उनके वर्षों के समर्पित योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।