बक्सर: बक्सर में 9 जून को लगेगा विशेष जॉब कैंप, 258 पदों पर होगी बहाली, 18 से 45 वर्ष के उम्र के लोगों को मौका
Buxar, Buxar | Jun 7, 2026 जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में 9 जून को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जॉब कैंप में एबी इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार प्रतिमाह 8 हजार से 18 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।