दाड़ी: डाड़ी में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
डाड़ी में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाड़ी अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा एवं गिद्दी थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।