नदबई: रेलवे स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, जो मकान और दुकान तक पहुंची
नदबई रेलवे स्टेशन के पास आईडिया टावर के सामने बुधवार देर रात एक घरेलू सामान के होलसेल गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान, गोदाम और पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग घर से बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।