सदर: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाका पुलिस ने की कार्रवाई
Sadar, Lucknow | Jun 12, 2026 लखनऊ के नाका हिंडोला थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थनगर निवासी मुन्ना उर्फ मकसूद खान के खिलाफ पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को ऐशबाग पुल के पास अग्रवाल टिम्बर की दुकान के निकट से गिरफ्तार किया।