बरियारपुर: जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर किया उद्घाटन
बुधवार को बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत नीरपुर पंचायत के लालजी टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 101 का फीता काटकर जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं उप विकास आयुक्त अजीत कुमार प्रभारी डीपीओ गुंजन मौलीने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। वहीं डीएम ने उद्घाटन के बाद भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा किया। मौके पर एलएस आंगनबाड़ी सेविका सहायिका तथा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।