कोल: रामघाट रोड पर धूमधाम से मनाया गया अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह, पदाधिकारियों ने लगाए ठुमके
Koil, Aligarh | Apr 7, 2024 थाना क्वार्सी के रामघाट रोड पर आज अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया है। होली मिलन समारोह में अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों के साथ अधिवक्ता व अन्य लोग शामिल हुए जिन्होंने होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर ठुमके लगाए हैं।