मंझनपुर: पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने को दर दर भटक रहा पीड़ित, ग्राम प्रधान ने कोटेदार को सरकारी जमीन पर कराया अवैध कब्जा
गरई गाव के रहने वाले सुरेश कुमार पेशे से किसान हैं। उन्हे ग्राम सभा में प्रस्ताव के जरिये आरजी संख्या 381 ग में जमीन का पट्टा दिया गया। पट्टा मिलने के बाद सुरेश कुमार ने अपनी जमीन पर कच्चा निर्माण करा कर उसे छोड़ दिया। सुरेश कुमार के मुताबिक गाव की जिस जमीन पर उसे पट्टा दिया गया। उस जमीन पर गाव के दबंग ने प्रधान से मिली भगत कर कब्जा करा लिया है।