मंझनपुर: 11 जून से 15 जून तक कांग्रेस द्वारा निकाली जाएगी धन्यवाद यात्रा, मंझनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी दी गई की लोकसभा चुनाव में जनता ने जिस तरह का अभूतपूर्व सहयोग इंडिया गठबंधन को दिया है उसके लिए 11 से 15 जून तक धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।