मंझनपुर: बुद्ध तपस्थली को राम वन गमन पथ से जोड़े जाने की मांग को लेकर मंझनपुर में सड़क पर उतरे सकिपा के कार्यकर्ता
मंझनपुर में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए एडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक सात सूत्रीय ज्ञापन भेजा। भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से प्रयागराज से बुद्ध तपस्थली तक निर्माणाधीन बौद्घ सर्किट को विस्तार कर राम वन गमन पथ से जोड़े जाने की मांग की गई।