मंझनपुर: जिला चिकित्सालय में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा पीओएसएच अधिनियम के विषय पर किया गया जागरूक
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान के तहत एवं जनपद न्यायाधीश, कौशाम्बी के निर्देशन पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय में अपर जिला जज /सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता मे कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा पीओएसएच अधिनियम विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया।