मनेर: रामनगर-नई बस्ती मोहल्ले में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Maner, Patna | May 26, 2025 मनेर नगर परिषद क्षेत्र के रामनगर-नई बस्ती मोहल्ला में एक युवती की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी। परिजनों ने युवती के किसी के द्वारा हत्या किए जाने की बात कह रहे। सूचना पर मनेर पुलिस व एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुटी रही। मामला सोमवार दोपहर करीब 2.31 की बताई जा रही है। मृतका स्व.बच्चू सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी बताई गई है।