बीरपुर: जाकिर हुसैन हत्याकांड पर जनाक्रोश फूटा, नौला चौक के समीप शव रख 3 घंटे सड़क जाम
वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद जाकिर हुसैन की हत्या के विरोध में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बेगूसराय-वीरपुर-संजात मुख्य मार्ग पर नौला चौक के समीप शव रखकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।