लोहरदगा: नए समाहरणालय में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने तेल कंपनियों व पंप संचालकों के साथ पेट्रोल-डीजल की स्थिति पर की बैठक
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा लोहरदगा जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, तेल कंपनियों द्वारा पम्प संचालकों को की जा रही आपूर्ति को लेकर शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे नए समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा की गई। इस बैठक में तेल कंपनियों; एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसीएल, रिलायन्स के सेल्स मैनेजर व पेट्रोल-डीजल पंप संचालक शामिल हुए।