रोसड़ा: बलहा में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी, लोगों ने किया सड़क जाम
सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा में सड़क किनारे एक 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक परदेश में रहता था और आज ही 10:00 बजे दिन के आसपास गाँव लौटा था। लौट के क्रम में वह बलहा स्कूल पर रुक गया, लगभग वह 4:00 बजे तक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को आशंका हुई और परिजनों ने खोजबीन करना प्रारंभ कर दिया