प्रतापगढ़: ग्रामीणों पर हमले के बाद तेंदुए का सफल रेस्क्यू, कई घंटे चले अभियान के बाद पिंजरे में किया गया बंद
प्रतापगढ़ जिले के सेवना गांव में ग्रामीणों पर हमला कर दहशत फैलाने वाले तेंदुए को वन विभाग ने सफल रेस्क्यू कर लिया। प्रतापगढ़ वन विभाग और उदयपुर की ट्रेंकुलाइजर टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर पिंजरे में बंद किया। अब आवश्यक चिकित्सीय जांच और विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद तेंदुए को उदयपुर चिड़ियाघर भेजने