मोहनलालगंज: किला चेक पोस्ट पर कहासुनी के बाद युवक से हुई मारपीट, जान से मारने की धमकी; केस दर्ज
गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी निवासी रामचंद्र ने आरोप लगाया कि 8 जुलाई की शाम मलौली पुलिया से घर लौटते समय किला चेक पोस्ट के पास कुलदीप से विवाद हो गया।