बोकारो जिले में DMFT की बैठक में आज शनिवार को जमकर हंगामा हुआ।समय लगभग दो बजे बताया गया कि शिबू सोरेन स्मृति भवन में आयोजित DMFT न्यास परिषद की बैठक उस समय गरमा गई, जब गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पूर्व DC विजया जाधव राव पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगा दिए।