गोरमी में कुँवारी नदी किनारे शांतिपूर्ण तरीके से हुआ माता विसर्जन, प्रशासन की व्यवस्थाएं रहीं बेहतर
गोरमी। नवरात्रि के समापन पर गोरमी क्षेत्र में कुँवारी नदी स्थित बुधारा पुल के पास माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा नदी के किनारे जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई, ताकि नदी में सुरक्षित तरीके से विसर्जन कराया जा सके।
Gormi, Bhind | Oct 19, 2026